यमकेश्वर में 12 जुलाई को होगा विशाल युवा सम्मेलन, युवाओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील
यमकेश्वर। यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 12 जुलाई 2026 को विशाल युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को एक मंच पर लाकर यमकेश्वर के विकास, रोजगार, शिक्षा, पर्यटन और अन्य जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना है।

सम्मेलन का आयोजन किंगफिशर रिवर रिजॉर्ट (नेल पुल के नीचे) में किया जाएगा। आयोजकों ने विधानसभा क्षेत्र के सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
पोस्टर के अनुसार सम्मेलन में यमकेश्वर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान पर खुलकर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही “सशक्त, विकसित और समृद्ध यमकेश्वर” के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया है।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व राहुल रावत कर रहे हैं। आयोजन समिति ने युवाओं से क्षेत्र और उत्तराखंड के भविष्य के लिए एकजुट होकर सम्मेलन में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।
