हरिद्वार

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने दी श्रद्धांजलि, अंतिम संस्कार में हुए शामिल

हरिद्वार। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. कपरवाण अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भी शामिल हुए और दिवंगत नेता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उन्होंने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी ने उत्तराखंड के विकास, सुशासन और ईमानदार राजनीति की जो मिसाल पेश की, वह सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि खंडूरी का व्यक्तित्व सादगी, अनुशासन और जनसेवा के मूल्यों से परिपूर्ण था। राज्य निर्माण के बाद उत्तराखंड को नई दिशा देने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे प्रदेश की जनता हमेशा याद रखेगी।

डॉ. कपरवाण ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *