कोट ब्लॉक की बीडीसी बैठक में उठे जनसमस्याओं के मुद्दे पीडी डीआरडीए ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
पौड़ी। कोट विकासखंड सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख गणेश कोली ने की। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं, विकास कार्यों और ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से पेयजल, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग से संबंधित समस्याओं को जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से उठाया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी दिए। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बैठक में मौजूद पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के बाद विभागीय आख्या भी प्रस्तुत की जाए, जिससे कार्यों की नियमित समीक्षा संभव हो सके।
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ प्रत्येक गांव और पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। इसके लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

ब्लॉक प्रमुख गणेश कोली ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से बैठक में उठाए गए विषयों पर गंभीरता से कार्य करते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख उपेंद्र भट्ट, कनिष्ठ उप प्रमुख अनिल गुसाईं, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती, खंड विकास अधिकारी अमित बिजल्वाण, एडीओ पंचायत अजय, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद
