मृतक की मां ने कथित डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, सीएमओ से की शिकायत
सतपुली/पौड़ी गढ़वाल। सतपुली क्षेत्र में युवक पंकज कुमार की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक की मां पुष्पा देवी ने जिला चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को शिकायतो पत्र सौंपकर ‘डॉ. बंगाली’ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायती पत्र में पुष्पा देवी ने आरोप लगाया है कि संबंधित चिकित्सक फर्जी डॉक्टर है, जो पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में लोगों का इलाज करने के नाम पर उन्हें गुमराह कर आर्थिक शोषण कर रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी परिजनों ने पंकज कुमार की आत्महत्या के पीछे पुलिस प्रताड़ना और कथित डॉक्टर की भूमिका होने का आरोप लगाया था। मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

