हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्मदिवस पर डीएम सहित अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
पौड़ी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्मदिवस के अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया समेत अन्य अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जिला कार्यालय के निकट स्थित उनके स्मारक पर पहुंचकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पौड़ी को निर्देश दिए कि स्मारक के सौंदर्यीकरण, लाइटिंग, वर्टिकल गार्डन एवं स्मारक पट्ट के लिए एक सप्ताह के भीतर आगणन तैयार कर प्रस्तुत किया जाए। साथ ही उन्होंने स्मारक की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा का प्रशासनिक जीवन सुशासन, जवाबदेही और प्रभावी नीति क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को आत्मसात कर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, संवेदनशीलता और गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में दीक्षिता जोशी, संजय कुमार, अजीत रावत, दीपक नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
— सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल
