पौड़ी

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 31 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

पौड़ी। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने निगरानी और सख्त कर दी है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत कुल 31 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसमें कोटद्वार में 2 गैस गोदाम और 15 व्यवसायिक प्रतिष्ठान, पौड़ी में 1 गैस गोदाम, पाबौ में 1 गैस गोदाम और 10 प्रतिष्ठान शामिल हैं। इसके अलावा कोट खोलाचौरी और थलीसैंण में भी एक-एक गैस गोदाम का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि जहां भी किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाएगी, वहां तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं को सुचारु एवं सुरक्षित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *