पौड़ी

अर्धकुंभ 2027 को लेकर देवड़ौली विरासतिया शोभायात्रा समिति की बैठक, शाही स्नान तिथि पर मंथन

ऋषिकेश। देवड़ौली विरासतिया शोभायात्रा समिति की एक आवश्यक बैठक होटल मधुबन स्थित स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी चौक में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2027 में प्रस्तावित अर्धकुंभ मेले के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान देवड़ोलियों के शाही स्नान के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श करते हुए उपयुक्त तिथि निर्धारित करने पर सहमति बनी। साथ ही वर्ष 2027 में देवड़ोलियों का प्रदर्शन भव्य एवं दिव्य रूप में आयोजित किए जाने को लेकर सभी सदस्यों ने अपने सुझाव साझा किए।

समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को सुव्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए सामूहिक रूप से कार्य करने का निर्णय लिया।

बैठक में अध्यक्ष बंशीधर पोखरियाल, कार्यकारिणी अध्यक्ष हर्ष मणि व्यास, उपाध्यक्ष गजेंद्र कंडियाल, सचिव द्वारिका प्रसाद भट्ट, सह सचिव आचार्य रमेश पेन्युली, कोषाध्यक्ष भगवान सिंह रांगड़, कार्यालय प्रभारी विशाल मणि पेन्यूली, प्रभारी महिपाल सिंह बिष्ट, संरक्षक शिवप्रसाद चमोली, कुशाल सिंह राणा, सत्येंद्र रावत सहित हरिद्वार से आए मुकेश जोशी, महंत गिरी श्याम सिंह नेगी, अशोक नेगी एवं महेश प्रसाद व्यास रावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने आगामी अर्धकुंभ मेले में देवड़ोलियों की गरिमा और परंपरा को भव्य रूप में प्रस्तुत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *