उत्तराखंड

द्वारीखाल में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, वरिष्ठ नेता रवीन्द्र रावत सम्मानित

द्वारीखाल। भाजपा द्वारीखाल मंडल द्वारा पार्टी का 47वां स्थापना दिवस चैलूसैंण में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एकजुटता और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज गुसाईं ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रवीन्द्र रावत को माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने रवीन्द्र रावत को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर समर्पित भाव से संगठन की सेवा की है।

अपने संबोधन में रवीन्द्र रावत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर पार्टी की रीति-नीति और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में अजीत भंडारी, मनोज बलूनी, सोबन सिंह भंडारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता भंडारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष चंद्रपाल नेगी, नीला देवी, कादंबरी देवी, रमेश डबराल, सिम्मी देवी, प्रियंका देवी, सरोज देवी, कुलदीप भंडारी, महाराज नेगी, मीनाक्षी देवी सहित कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन रवीन्द्र डबराल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *