देहरादून

देहरादून में बढ़ते अपराधों के खिलाफ जन आक्रोश, आज गांधी पार्क में जुटेंगे नागरिक

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते अपराध और हालिया हत्या की घटनाओं के विरोध में आज शहर के नागरिकों द्वारा जन आक्रोश प्रदर्शन का आह्वान किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह प्रदर्शन आज शनिवार, 04 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे गांधी पार्क में आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों का कहना है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं ने शहरवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। ऐसे में नागरिकों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है।

प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधों पर रोक लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

नागरिकों ने अपील करते हुए कहा, “उठिए और अपनी चुप्पी तोड़िए, सुरक्षा हमारा अधिकार है।”

बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *