ऋषिकेश

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025: मुनिकीरेती-ढालवाला में गंगा स्वच्छता व सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता रैली

ऋषिकेश। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 एवं मॉडर्न इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के छठवें एनएसएस शिविर के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने एमआईटी की एनएसएस यूनिट के साथ मिलकर गंगा स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली।

रविवार को सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में एमआईटी ढालवाला की एनएसएस यूनिट और नगर पालिका परिषद की टीम जानकी झूला में एकत्रित हुई। यहां से सभी प्रतिभागियों ने “मेरी गंगा-मेरी जिम्मेदारी”, “सिंगल यूज प्लास्टिक बंद करो” और “सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ” जैसे नारों के साथ आस्था पथ पर रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सफाई निरीक्षक ने छात्र-छात्राओं से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

रैली में एमआईटी एनएसएस के कोऑर्डिनेटर डॉ. रितेश जोशी, राजेश चौधरी, योगेश लखेड़ा, नगर पालिका सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण सहित एनएसएस के सभी स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *