पौड़ी

पौड़ी पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

पौड़ी। गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल) आज जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। हैलीपैड पर आगमन के दौरान पुलिस जवानों द्वारा राज्यपाल को सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार तथा मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *