पौड़ी

नैनीडांडा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत बालिका जन्मोत्सव, बेटियों का किया सम्मान

पौड़ी गढ़वाल। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना नैनीडांडा द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र चिनवाड़ी में बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य अलका देवी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी संगीता तोमर ने योजना के उद्देश्यों एवं महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं सुपरवाइजर ममता कंडारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया।

इस अवसर पर दो बालिकाओं का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए। साथ ही एक बालिका को महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई।

कार्यक्रम का संचालन अंबिका चौधरी द्वारा किया गया। इस दौरान लाभार्थियों एवं स्थानीय महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *