पौड़ी

पौड़ी में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने सैंपलिंग बढ़ाने, फूड लैब स्थापना और मोबाइल टेस्टिंग लैब के प्रस्ताव तैयार करने को कहा

पौड़ी। जनपद पौड़ी मुख्यालय स्थित जिला सभागार में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय सलाहकार समिति (सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा पी.सी. जोशी ने जनपद में सैंपलिंग, निरीक्षण, प्रवर्तन कार्यवाहियों और जागरूकता अभियानों की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस पर जिलाधिकारी ने सैंपलिंग के निर्धारित लक्ष्यों में कमी पर नाराज़गी जताते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने रुद्रपुर स्थित राजकीय प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने में हो रही देरी पर भी गंभीरता व्यक्त की और संबंधित प्रयोगशाला से समयबद्ध रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद स्तर पर खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित करने की संभावनाओं का परीक्षण करने को कहा, ताकि जांच प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाया जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने ‘ईट राइट कैंपस’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों और अन्य सरकारी संस्थानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए।

खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने श्रीनगर और कोटद्वार सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित स्लॉटर हाउस को एक माह के भीतर संचालित करने के निर्देश दिए। जहां यह स्थापित नहीं हैं, वहां शीघ्र आवश्यक कार्यवाही पूरी करने को कहा गया।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिवमोहन शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी तुषार बोरा, जिला शिक्षाधिकारी (प्राथमिक) अंशुल बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, ईओ नगर पालिका संजय कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा रावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रचना लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

(सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *