मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी के लिए जन सहायता केन्द्र स्थापित, टोल-फ्री नंबर जारी
पौड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल में मतदाता सूची से संबंधित जानकारी, सुझाव, शिकायत एवं प्रतिक्रिया के समाधान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में जन सहायता केन्द्र (हेल्प डेस्क) स्थापित किया गया है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि हेल्प डेस्क के सुचारू संचालन हेतु राजेश कोहली (जिला स्वान प्रभारी, पौड़ी) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आमजन की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं। जनपद सीमा के बाहर से कॉल करने हेतु 01368-1950 तथा जनपद के भीतर से कॉल करने के लिए 1950 नंबर निर्धारित किया गया है।

उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से संबंधित कार्यों जैसे वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने, नया मतदाता पहचान पत्र बनवाने, नाम जोड़ने, संशोधन कराने या अन्य किसी भी जानकारी के लिए हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं। यह सुविधा कार्यदिवसों में उपलब्ध रहेगी।
— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल
