पौड़ी

पोखड़ा में पशु प्रदर्शनी का आयोजन, 47 पशुपालकों ने लिया हिस्सा

पौड़ी गढ़वाल। विकासखंड पोखड़ा के ग्राम किमगड़ी में राजकीय पशु चिकित्सालय पोखड़ा के तत्वावधान में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में क्षेत्र के 47 पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रदर्शनी में विशेषज्ञों की टीम द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य, कद-काठी एवं नस्ल की शुद्धता के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। देशी गाय श्रेणी में बबीता देवी प्रथम, मनवर सिंह द्वितीय और बोदी देवी तृतीय स्थान पर रहे। बछिया/हीफर श्रेणी में केशर सिंह प्रथम, बबीता देवी द्वितीय और गोदम्बरी देवी तृतीय रहीं।

बकरी/भेड़ श्रेणी में समीर प्रथम, सौरभ रावत द्वितीय और लक्ष्मण पाल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। अन्य श्रेणी में सौरभ रावत प्रथम, उर्मिला देवी द्वितीय और कलम सिंह तृतीय रहे, जबकि बैल जोड़ी श्रेणी में सरोजनी देवी प्रथम, अनीता देवी द्वितीय और पंकज सिंह तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं तकनीकी मूल्यांकन पशु चिकित्सा अधिकारियों की टीम की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप बड़े ड्रम एवं थर्मस प्रदान किए गए।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की पशु प्रदर्शनी से पशुपालकों को उन्नत नस्ल, बेहतर प्रबंधन और वैज्ञानिक पशुपालन की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा देते हैं।

इस दौरान किमगड़ी ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी पोखड़ा डॉ. निशांत शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी दुगड्डा डॉ. दीपेश शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी सतपुली डॉ. ज्योति माला सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *