पौड़ी

लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर, निःशुल्क विधिक सहायता के विस्तार के निर्देश

पौड़ी गढ़वाल। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पैनल अधिवक्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव नाज़िश कलीम ने की।

बैठक में पैनल अधिवक्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। सचिव नाज़िश कलीम ने अधिवक्ताओं से कहा कि वे पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं और प्राधिकरण की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अधिवक्ता न्यायालयों में लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी करते हुए कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्ग को समयबद्ध एवं सुलभ न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

बैठक में विधिक सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, जन-जागरूकता बढ़ाने तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *