ऋषिकेश

परमार्थ निकेतन में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 का भव्य समापन, गंगा तट पर आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हुआ वातावरण

विश्व के अनेक देशों से आए साधकों ने सामूहिक योग, प्रार्थना और शांति के संकल्प के साथ लिया भाग

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2026 के अंतिम दिन की दिव्य, अलौकिक और अद्भुत झलकियों ने देश-विदेश से आए योग साधकों और अतिथियों के हृदय को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया।

गंगा नदी के पावन तट पर विश्व के कई देशों से आए योग साधकों, योगाचार्यों और राजनयिकों ने सामूहिक साधना, प्रार्थना और शांति के संकल्पों के साथ इस महोत्सव के भव्य समापन के साक्षी बने।

समापन दिवस पर आयोजित दिव्य गंगा आरती, मंत्रोच्चार और संकीर्तन के मधुर स्वरों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से आलोकित हो उठा। कार्यक्रम में शामिल साधकों ने योग, ध्यान और आध्यात्मिक साधना के माध्यम से विश्व शांति और मानवता के कल्याण का संदेश दिया।

महोत्सव के दौरान योग की विभिन्न विधाओं, ध्यान सत्रों, आध्यात्मिक प्रवचनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय योग परंपरा की वैश्विक महत्ता को भी रेखांकित किया गया।

योग, एकता और वैश्विक सद्भाव का यह पावन संगम दुनिया को शांति, प्रेम और करुणा का संदेश देते हुए प्रतिभागियों के हृदय में नई आध्यात्मिक प्रेरणा छोड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *