उत्तराखंडराष्ट्रीय

LUCC घोटाला पीड़ित महिलाओं की पदयात्रा दिल्ली पहुंची, राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

श्रीनगर/दिल्ली। LUCC घोटाला पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर श्रीनगर गढ़वाल से राष्ट्रपति भवन दिल्ली तक पैदल यात्रा कर रही महिलाओं का दल दिल्ली पहुंच गया है। राजधानी पहुंचने पर महिलाओं ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और देश में न्याय की गुहार लगाई।

पदयात्रा का नेतृत्व कर रही सरस्वती देवी ने कहा कि महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचकर उनकी ऊर्जा कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही वे अपने हक और न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि LUCC घोटाले से प्रभावित हजारों लोगों की मेहनत की कमाई डूब गई है और पीड़ित लंबे समय से न्याय की मांग कर रहे हैं।

महिलाओं ने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वे राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगी और घोटाले की निष्पक्ष जांच तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करेंगी।

पदयात्रा में शामिल महिलाएं लगातार लोगों को इस मुद्दे से अवगत करा रही हैं और सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *