पौड़ी

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ

सतपुली/पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के बिलखेत में आयोजित नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी के साथ उनके आगमन पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक रंग देखने को मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नयार घाटी प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पैराग्लाइडिंग, पैरामोटरिंग, हॉट एयर बैलून, माउंटेन बाइकिंग, कयाकिंग, एंगलिंग, जिपलाइन, बर्मा ब्रिज, रिवर्स बंजी सहित विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर औपचारिक शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने नयार महोत्सव की आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को किट, उपकरण और प्रमाणपत्र वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने महिला समूहों, स्थानीय नागरिकों, साइक्लिस्टों और एंगलरों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से लागू कर समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, पोखड़ा में रसलवाँण दीवा मंदिर, बीरोंखाल में कालिंका मंदिर, एकेश्वर में एकेश्वर महादेव मंदिर तथा पाबौ में चम्पेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े विकास कार्यों की घोषणा की। साथ ही जनपद के समग्र विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी, जिनसे पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड को देश-विदेश में प्रमुख पर्यटन एवं एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। नयार वैली फेस्टिवल न केवल एक आयोजन है, बल्कि नयार घाटी की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और साहसिक संभावनाओं का सशक्त परिचय है।
विधायक राजकुमार पोरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव जनपद पौड़ी को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। उन्होंने नयार वैली फेस्टिवल को स्थायी रूप से आयोजित किए जाने का अनुरोध भी किया।
बिलखेत में जिला प्रशासन द्वारा एक ही मंच पर 10 विभिन्न गतिविधियों का सुव्यवस्थित संचालन किया गया। विविध सांस्कृतिक, रोमांचक और जनसहभागिता आधारित कार्यक्रमों से सुसज्जित यह आयोजन नवाचार, उत्कृष्ट व्यवस्थापन और समन्वित कार्यप्रणाली का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा।
इस अवसर पर उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र अणथ्वाल, जिला पंचायत अध्यक्षा रचना बुटोला, विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, महिला समूह, युवा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन क्षेत्र में पर्यटन, संस्कृति और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

सतपुली/पौड़ी।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के बिलखेत में आयोजित नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एवं पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी के साथ उनके आगमन पर महिलाओं द्वारा पारंपरिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह, उल्लास और सांस्कृतिक रंग देखने को मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नयार घाटी प्राकृतिक सौंदर्य और साहसिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पैराग्लाइडिंग, पैरामोटरिंग, हॉट एयर बैलून, माउंटेन बाइकिंग, कयाकिंग, एंगलिंग, जिपलाइन, बर्मा ब्रिज, रिवर्स बंजी सहित विभिन्न एडवेंचर गतिविधियों का फ्लैग ऑफ कर औपचारिक शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने नयार महोत्सव की आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को किट, उपकरण और प्रमाणपत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने महिला समूहों, स्थानीय नागरिकों, साइक्लिस्टों और एंगलरों से संवाद कर उनके अनुभव जाने और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया। उन्होंने होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें प्रभावी ढंग से लागू कर समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, पोखड़ा में रसलवाँण दीवा मंदिर, बीरोंखाल में कालिंका मंदिर, एकेश्वर में एकेश्वर महादेव मंदिर तथा पाबौ में चम्पेश्वर महादेव मंदिर से जुड़े विकास कार्यों की घोषणा की। साथ ही जनपद के समग्र विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी, जिनसे पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड को देश-विदेश में प्रमुख पर्यटन एवं एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। नयार वैली फेस्टिवल न केवल एक आयोजन है, बल्कि नयार घाटी की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और साहसिक संभावनाओं का सशक्त परिचय है।

विधायक राजकुमार पोरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि यह महोत्सव जनपद पौड़ी को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। उन्होंने नयार वैली फेस्टिवल को स्थायी रूप से आयोजित किए जाने का अनुरोध भी किया।

बिलखेत में जिला प्रशासन द्वारा एक ही मंच पर 10 विभिन्न गतिविधियों का सुव्यवस्थित संचालन किया गया। विविध सांस्कृतिक, रोमांचक और जनसहभागिता आधारित कार्यक्रमों से सुसज्जित यह आयोजन नवाचार, उत्कृष्ट व्यवस्थापन और समन्वित कार्यप्रणाली का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा।

इस अवसर पर उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र अणथ्वाल, जिला पंचायत अध्यक्षा रचना बुटोला, विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी, महिला समूह, युवा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन क्षेत्र में पर्यटन, संस्कृति और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *