उत्तराखंड

घोलखेतखाल में ‘जन-जन के द्वार’ शिविर। कुल 09 शिकायतें दर्ज

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड जयहरीखाल की न्याय पंचायत घोलखेतखाल में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

शिविर के दौरान कुल 09 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सभी का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के तहत 201 लोगों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में कुल 503 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं एवं सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे।

शिविर की अध्यक्षता प्रभागीय वनाधिकारी भूमि संरक्षण लैंसडाउन स्पर्श काला ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान पर समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। साथ ही उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बाल विकास, वन, राजस्व, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पूर्ति विभाग, रीप सहित कुल 23 विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रणबीर सिंह सजवाण, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजबीर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी प्रताप सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *