उत्तराखंड

गैरसैंण पर बयान से गरमाई सियासत, आक्सीजन सिलेंडर,गर्म कपड़े, टोपी लेकर पहुंचे आंदोलनकारीविधायक हॉस्टल

गैरसैंण। गैरसैंण में ऑक्सीजन की कमी संबंधी बयान को लेकर मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति ने विधायक हॉस्टल पहुंचकर लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर और गर्म कपड़े भेंट कर अपना विरोध दर्ज कराया

समिति के संयोजक लूशुन टोडरिया ने कहा कि पहाड़ के दुर्गम क्षेत्र से आने वाले विधायक द्वारा भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में ऑक्सीजन की कमी की बात करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की जनता जिन प्रतिनिधियों को चुनकर भेजती है, यदि वही इस प्रकार के बयान देंगे तो यह पूरे उत्तराखंड का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि गैरसैंण के विरोध में दिए गए किसी भी बयान का पुरजोर विरोध किया जाएगा।

समिति के सचिव राकेश नेगी ने कहा कि यदि विधायक को पर्वतीय राज्य में ऑक्सीजन की कमी और ठंड महसूस हो रही है, तो उन्हें तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए।

वहीं राष्ट्रीय रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना इस्टवाल ने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड की आत्मा है और इसका अपमान राज्य आंदोलनकारियों का अपमान है। उन्होंने विधायक से राज्य की जनता से माफी मांगने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता विपिन नेगी, संघर्ष समिति के महानगर प्रभारी अनिल डोभाल, देवेंद्र हिंडवान, मोहन रावत सहित अन्य लोग मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *