पौड़ी

द्वारीखाल में 17 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

द्वारीखाल/पौड़ी। हिंदू समाज की एकता, अखंडता एवं हिंदू राष्ट्रीयता सर्वोपरि की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 17 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह सम्मेलन द्वारीखाल ब्लॉक सभागार में प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगा।

सम्मेलन का आयोजन विराट हिंदू समिति एवं सर्व हिन्दू समाज द्वारीखाल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन के माध्यम से समाज में आपसी एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रभाव को और अधिक मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

विराट हिंदू समिति एवं सर्व हिन्दू समाज द्वारीखाल ने क्षेत्र के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि समाज की मजबूती और राष्ट्रहित के लिए ऐसे आयोजनों में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *