उत्तराखंडपौड़ी

गणतंत्र दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. उम्मेद सिंह नेगी की धर्मपत्नी का सम्मान

कल्जीखाल/पौड़ी। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. उम्मेद सिंह नेगी, ग्राम नलई, विकासखंड कल्जीखाल की आश्रित एवं उनकी धर्मपत्नी शिवदेई देवी को उनके निवास स्थान ग्राम नलई में सम्मानपूर्वक शॉल एवं स्मरण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन करते हुए कहा कि देश की आज़ादी इन्हीं वीर सपूतों के संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। उनके आश्रितों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

सम्मान समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करने तथा देशसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भावी पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और सेनानियों के योगदान से अवगत कराना रहा।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *