द्वारीखाल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान प्रदर्शनी व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
द्वारीखाल। समग्र शिक्षा अभियान के तत्वावधान में विकासखण्ड स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत माध्यमिक एवं प्रारम्भिक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विकासखण्ड द्वारीखाल के बी.आर.सी. कीर्तिखाल में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी, बीआरपी मानवी कोटनाला, पवन कुमार, शिक्षक राकेश नेगी एवं राजीव रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञान क्विज (माध्यमिक स्तर) में विभिन्न चरणों के आधार पर
रा.इ.का. चैलूसैंण ने प्रथम,
रा.इ.का. देवीखेत ने द्वितीय,
रा.इ.का. कैण्डुलठागंर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जूनियर स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में
रा.उ.मा.वि. पुल्यासु प्रथम,
रा.इ.का. कीर्तिखाल द्वितीय,
रा.उ.प्रा.वि. लंगूरी तृतीय स्थान पर रहा।
वहीं जूनियर वर्ग विज्ञान क्विज में
रा.उ.प्रा.वि. बिरमोली प्रथम,
रा.उ.प्रा.वि. लंगूरी द्वितीय,
रा.उ.प्रा.वि. पाटली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह नेगी ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रचार-प्रसार और वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की जिज्ञासा, नवाचार और तार्किक क्षमता को बढ़ाने में सहायक हैं।
विज्ञान क्विज के विभिन्न चरणों का संचालन राकेश नेगी, राजीव रावत, रश्मि रावत, महेन्द्र सिंह राणा, प्रीतम बिष्ट एवं नीरज पथिक ने किया।
निर्णायक मंडल में दीपक नेगी, मुकेश पटवाल, राजेश भारद्वाज, भारत नेगी, सुषमा सुमन, योगेश कुकरेती, संजय भट्ट, अनुज रावत, अर्जुन भण्डारी एवं नरेश चन्द्र रमोला ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित नेगी, रविन्द्र रावत, सुनिता नैथानी, राहुल सैनी सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।
