पौड़ीसतपुली

निर्माणाधीन सतपुली झील निरीक्षण के दौरान, ट्रैफिक बायपास पर विचार की बात बोले सतपाल महाराज

पौड़ी/सतपुली। प्रदेश के सिंचाई, लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री तथा चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गुरुवार को निर्माणाधीन सतपुली झील बैराज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सतपुली झील के निर्माण से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचेंगे। झील में जल क्रीड़ाओं के विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के व्यापक अवसर भी प्राप्त होंगे।

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा भविष्य में सतपुली नगर पंचायत क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए बैराज से ट्रैफिक डायवर्ट किए जाने की मांग भी की जा रही है। इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन सतपुली बैराज के ऊपर से बाईपास विकसित करने की संभावना का परीक्षण किया जा रहा है, जिससे पौड़ी और देवप्रयाग की ओर जाने वाला यातायात नगर क्षेत्र से बाहर होकर सुगमता से निकल सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि यह परियोजना शीघ्र पूर्ण होकर क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभा सके।

— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *