सांसद खेल महोत्सव के तहत पौड़ी में 23–24 दिसंबर को जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 23 एवं 24 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। ये प्रतियोगिताएं सांसद खेल महोत्सव की निर्धारित कार्ययोजना के तहत आयोजित की जा रही हैं, जिनमें गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपदों की चयनित टीमें प्रतिभाग करेंगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी पौड़ी जयबीर सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, पिट्ठू, फुटबॉल, कबड्डी एवं खो-खो को शामिल किया गया है। इन खेलों का आयोजन रांसी स्टेडियम, कंडोलिया मैदान एवं इंडोर स्टेडियम पौड़ी में 23 व 24 दिसंबर को किया जाएगा। वहीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर (जनपद चमोली) में 23 एवं 24 दिसंबर को आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त एथलेटिक्स प्रतियोगिता रांसी स्टेडियम पौड़ी में 24 दिसंबर को संपन्न कराई जाएगी।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने संबंधित जनपदों के खेल अधिकारियों से अनुरोध किया है कि अपने-अपने जनपदों से चयनित खिलाड़ियों को 23 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संबंधित आयोजन स्थलों पर पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि प्रतियोगिताओं का आयोजन सुचारु रूप से किया जा सके।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल
