पौड़ी

बुनियादी समस्याओं पर उठेगा जोरदार सवाल, यमकेश्वर तहसील में होगा धरना

राज्य आंदोलनकारी डॉ. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में 9 दिसंबर को यमकेश्वर तहसील में होगा धरना

यमकेश्वर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के वरिष्ठ नेता डॉ. शक्तिशैल कपरवाण 9 दिसंबर 2025 को “यमकेश्वर विधानसभा बचाओ अभियान” के तहत यमकेश्वर तहसील में धरना देंगे। क्षेत्र की लगातार उपेक्षा, बिगड़ती बुनियादी व्यवस्थाओं और जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर यह धरना आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय संगठन मंत्री वी. पी. भट्ट ‘सलाणी’ ने जानकारी देते हुए कहा कि यमकेश्वर विधानसभा की उपेक्षित और पीड़ित जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं—सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और परिवहन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही है। इन जनसमस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए “यमकेश्वर विधानसभा बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 9 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से यमकेश्वर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों द्वारा एसडीएम यमकेश्वर के माध्यम से सरकार को विस्तृत ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

वी. पी. भट्ट ‘सलाणी’ ने क्षेत्रीय जनता से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शांतिपूर्ण जनलोकतांत्रिक आंदोलन को सफल बनाएं ताकि सरकार तक उनकी आवाज़ मजबूती से पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *