पौड़ी

बीरोंखाल में तहसील दिवस एवं बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

58 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

पौड़ी गढ़वाल, मंगलवार: अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बीरोंखाल तहसील परिसर में तहसील दिवस एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 58 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शेष शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कर आख्या प्रस्तुत करें। उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों को विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण करने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की।

बहुउद्देशीय शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों को सेवाएं प्रदान कीं—

समाज कल्याण विभाग: 2 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र वितरण, 2 के प्रमाण पत्रों का नवीनीकरण

स्वास्थ्य विभाग: 98 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

उद्यान विभाग: किसानों को बीज एवं उपकरण वितरण

कृषि विभाग: कृषि यंत्र व दवाइयों का वितरण

पशुपालन विभाग: 13 पशुओं के लिए दवाइयां प्रदान

इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों ने अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव हो पाता है, जिससे उन्हें जिला मुख्यालय के अनावश्यक दौरे नहीं करने पड़ते।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, उपजिलाधिकारी श्रेष्ठ गुनसोला, अधिशासी अभियंता लोनिवि लोकेश सारस्वत, खाद्य निरीक्षक शशि बाला रावत, उद्योग विभाग से कमल कटारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *