राष्ट्रीय

श्री सत्य साईं बाबा शताब्दी समारोह: पीएम मोदी, स्वामी चिदानन्द सरस्वती सहित देश-विदेश के गणमान्यों की भव्य उपस्थिति में स्मारक सिक्का व डाक टिकट का विमोचन

पुट्टपर्थी। श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन श्री सत्य साईं हिल व्यू स्टेडियम, पुट्टपर्थी में अत्यंत श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने मानव सेवा, करुणा और समग्र कल्याण के श्री सत्य साईं बाबा के संदेशों को स्मरण करते हुए उन्हें भारत की आध्यात्मिक धरोहर का महान प्रतीक बताया।

समारोह के पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने भी अपने दिव्य आशीर्वचन प्रस्तुत किए। उन्होंने श्री सत्य साईं बाबा के प्रेम, सेवा और मानवता के मार्ग को युगों तक प्रेरणा देने वाला बताया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर श्री सत्य साईं बाबा के सम्मान में स्मारक सिक्का एवं डाक टिकट का विमोचन भी किया गया, जो बाबा के सेवा-समर्पण के संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का महत्त्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य अतिथियों ने सहभाग किया, जिनमें—

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू

उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण

भारत रत्न एवं प्रसिद्ध क्रिकेटर श्री सचिन तेंदुलकर

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी

प्रख्यात संगीतकार श्री हरिहरण

सहित अनेक आध्यात्मिक संत, सामाजिक कार्यकर्ता, कलाकार एवं अंतरराष्ट्रीय अतिथि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *