राष्ट्रीय

सनातन संत सम्मेलन 2025 : भारत की आध्यात्मिक चेतना का भव्य उद्घोष

दिल्ली। राजधानी दिल्ली स्थित भारत मण्डपम, प्रगति मैदान में ओम सनातन न्यास द्वारा भव्य सनातन संत सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित संतों, आध्यात्मिक गुरुओं एवं विभूतियों ने सम्मिलित होकर भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा एवं सनातन संस्कृति के वैश्विक संदेश का उद्घोष किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यास स्वामी श्री गोविंददेव गिरि जी ने की। इस पावन अवसर पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, देशभर से पधारे पूज्य संतों एवं अनेक सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

सम्मेलन के दौरान सनातन धर्म के मूल्यों, विश्व-कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, मानव सेवा एवं आध्यात्मिक जागरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवा पीढ़ी में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, साधकों और विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति, सद्भाव और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *