पौड़ी

राज्य स्थापना दिवस पर “अफसर बिटिया” कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी। राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पैडुल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत “अफसर बिटिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी, पौड़ी आशा रावत एवं उपस्थित गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख एवं ग्राम प्रधान पैडुल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें शिक्षा व स्वावलंबन के माध्यम से सशक्त बनाना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत “मेरी उड़ान, मेरा सपना” थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 7 बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर सुपरवाइजर कमला नेगी, सुषमा रावत, विद्यालय की सभी अध्यापिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *