द्वारीखाल

ग्राम उत्तिण्डा में आज से शुरू होगी रामलीला, 29 अक्टूबर को होगा श्रीराम का राज्याभिषेक

द्वारीखाल। ग्राम उत्तिण्डा में आज 20 अक्टूबर से रामलीला का शुभारंभ किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 29 अक्टूबर को प्रातः मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के राज्याभिषेक के साथ संपन्न होगा।

आदर्श रामलीला समिति उत्तिण्डा के अध्यक्ष शिवसिंह ने बताया कि रामलीला मंचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम हम सबके लिए आदर्श हैं — उनकी लीलाओं के माध्यम से समाज को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

समिति के उपाध्यक्ष नीरज बलूनी (गोलू) ने बताया कि इस आयोजन में सभी ग्रामवासी एवं प्रवासी तन, मन और धन से सहयोग करते हैं। वहीं समिति सदस्य संदीप रावत ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली के बावजूद भी लोग निस्वार्थ भाव से 10 से 15 दिन तक सहयोग करते हैं, जो भगवान श्रीराम के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा को दर्शाता है।

आदर्श रामलीला समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रामलीला दर्शन का लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *