श्रीनागदेव गढ़ी रामलीला में सीता स्वयंबर की लीला ने मोहा दर्शकों का मन
द्वारीखाल। श्रीनागदेव गढ़ी रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के तृतीय दिवस में सीता स्वयंबर की मनमोहक लीला का शानदार मंचन किया गया।

कार्यक्रम में रावण-बाणासुर संवाद और परशुराम-लक्ष्मण संवाद जैसे प्रसंगों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुख्य आकर्षण रहा वह क्षण जब भगवान श्रीरामचंद्र जी ने शिव धनुष को तोड़कर सीता जी का स्वयंवर जीता। इसके पश्चात सीता जी ने श्रीराम को वरमाला पहनाकर अपने वर के रूप में स्वीकार किया।
सीता जी की विदाई का भावुक दृश्य देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
राम का किरदार पंकज नेगी, लक्ष्मण साहिल भंडारी, सीता अजय रावत, जनक अनिरुद्ध सिंह भंडारी, सुनयना किरन देवी, विश्वामित्र मनोहर नेगी, परशुराम मुकेश जुयाल, रावण परमानंद दुदपुड़ी, वाणासुर भारत सिंह भंडारी तथा अहिल्या सुरेश ने निभाया।

कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष रविन्द्र सिंह रावत, संयोजक सुखदेव सिंह राणा, डायरेक्टर वृजमोहन दुदपुड़ी, उपाध्यक्ष अजीत भंडारी, सचिव सोबन भंडारी और कोषाध्यक्ष हिमांशु रावत सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
