पौड़ी

कोटद्वार में निकली पोषण जागरूकता रैली, दिया “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” का संदेश

कोटद्वार। बाल विकास परियोजना विकासखंड दुगड्डा के अंतर्गत आज आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के अवसर पर जनजागरूकता पोषण रैली का आयोजन किया गया। रैली को नगर आयुक्त पी.एल. शाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली के माध्यम से पोषण माह की मुख्य थीम “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” पर जोर देते हुए मोटापे पर नियंत्रण, स्कूल पूर्व शिक्षा, पुरुष सहभागिता, तथा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य, उचित पोषण एवं शिक्षा का संदेश दिया गया।

रैली कौडिया कैंप से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों तीलू रौतेली चौक एवं झंडा चौक से होती हुई तहसील परिसर में जाकर संपन्न हुई।

प्रतिभागियों ने पोस्टर, बैनर और नारों के माध्यम से आमजन को पोषण के प्रति जागरूक किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

रैली का संचालन प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवाली के मार्गदर्शन में सुपरवाइज़र वसुंधरा नेगी, संतोषी गुसाईं और सुनीता देवी ने किया। इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *