पौड़ी

नकलविहीन माहौल में सम्पन्न हुई यूटीईटी-2025, 2101 में से 1884 परीक्षार्थी बने शामिल”

पौड़ी। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) 2025 की प्रथम व द्वितीय पाली शनिवार को जिले में सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में कराने के लिए प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए।

जानकारी के अनुसार, जनपद में परीक्षा के लिए कुल 7 केंद्र बनाए गए थे। प्रथम पाली में तीन परीक्षा केंद्रों पर 481 में से 414 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 67 अनुपस्थित पाए गए। वहीं द्वितीय पाली में सात परीक्षा केंद्रों पर 1620 में से 1470 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 150 अनुपस्थित रहे। इस तरह दोनों पालियों को मिलाकर 2101 में से 1884 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 217 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में सम्पन्न हुई। उन्होंने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग देने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों, केंद्र व्यवस्थापकों और पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि परीक्षा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी स्तर पर बेहतर प्रबंधन किए गए थे। केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। जिले में यूटीईटी परीक्षा के लिए पौड़ी और श्रीनगर में दो-दो परीक्षा केंद्र तथा कोटद्वार में तीन परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *