स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
नगर पंचायत थलीसैंण ने विभिन्न विद्यालयों में कराया स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम।
पौड़ी। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत नगर पंचायत थलीसैंण द्वारा शनिवार को विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान रा०इ०का० थलीसैंण, सरस्वती शिशु मंदिर थलीसैंण, स्वामी ओंकारानंद दून पब्लिक स्कूल थलीसैंण, रा०प्रा०वि० कैन्यूर तथा रा०पू०मा०वि० कैन्यूर में स्वच्छता प्रतियोगिता, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

अधिशासी अधिकारी दीपक प्रताप ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत यह अभियान संचालित किया जा रहा है। विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना भविष्य की पीढ़ी को स्वस्थ समाज की ओर ले जाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान न मानकर जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा।
कार्यक्रमों में कुल 583 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत निरंतर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।
इस अवसर पर सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और नगर पंचायत की टीम उपस्थित रहे।
