पौड़ी

द्वारीखाल में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिव्यांग शिविर आयोजित

पौड़ी। विकासखण्ड द्वारीखाल में स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के तहत “स्वस्थ नारी–स्वस्थ परिवार” अभियान के अंतर्गत दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रमुख द्वारीखाल बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरिहन्त सैनी, खंड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट एवं अन्य चिकित्सकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरिहन्त सैनी ने स्वास्थ्य सेवा पखवाड़े के उद्देश्यों एवं कार्यक्रम की जानकारी दी। जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा ने चिकित्सकों की टीम का आभार व्यक्त किया, वहीं प्रमुख बीना राणा ने कहा कि आम जनमानस की सुविधा के लिए यह दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने उपस्थित दिव्यांगों से प्रमाण पत्र बनाने और बीमार व्यक्तियों से स्वास्थ्य परीक्षण करवाने का आग्रह किया।

शिविर में कुल 28 दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए, जिनमें 09 मानसिक विकलांग प्रमाण पत्र शामिल थे। साथ ही 215 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान 38 बीपी, शुगर, हिमोग्लोबिन, टीबी स्क्रीनिंग और ओरल स्क्रीनिंग की गई। प्रमुख बीना राणा एवं जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राणा ने दिव्यांग प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

इस अवसर पर डॉ. जे.पी. ध्यानी, डॉ. अभिषेक जैन, डॉ. दिनेश जैन, डॉ. राशिद, डॉ. कुसुम रावत, डॉ. निकिता, सीएचओ राधिका काला, डॉ. आंचल राणा, डॉ. अनुकृति धनमाना, एएनएम पूनम, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सैनी, मनमोहन बिष्ट, चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *