पौड़ी

सेंट थॉमस स्कूल में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

पौड़ी गढ़वाल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सोमवार को सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल, पौड़ी गढ़वाल में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में नालसा थीम एक मुट्ठी आसमान, लोकपाल एवं नशा विरोधी लघु फिल्म, डाउन अभियान के अंतर्गत तुम गिरना मत तथा मादक द्रव्यों के दुरुपयोग से मुक्त भारत के लिए जागरूकता और स्वास्थ्य मार्गदर्शन जैसी लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाजिश कलीम ने प्रतिभागियों को निःशुल्क विधिक सेवाओं, विधिक सेवा अधिनियम, पात्र व्यक्तियों की श्रेणी, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नालसा की नशीली दवाओं के दुरुपयोग पीड़ितों हेतु कानूनी सेवाएं एवं उन्मूलन योजना, 2015 और महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 पर भी प्रकाश डाला।

शिविर में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, गति सीमा अनुशासन, सड़क सुरक्षा उपायों, मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों, साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा से जुड़ी लघु फिल्मों के माध्यम से जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक फादर जीजो पालाथिंकल, प्रधानाचार्य सिस्टर समीनी, परिवहन कर अधिकारी विजय कुमार आर्य, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह, उप विधिक सहायतार्थ प्रतिरक्षा अधिवक्ता महेश बलूनी, सहायक विधिक सहायतार्थ प्रतिरक्षा अधिवक्ता विनोद कुमार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *