अंकिता, किरण और कशिश को न्याय दिलाने के लिए देहरादून में मशाल जुलूस
देहरादून। अंकिता भंडारी, किरण नेगी और कशिश हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर रविवार शाम को राजधानी में मशाल जुलूस एवं केंडिल मार्च का आयोजन किया गया। यह जुलूस महिंद्रा शोरूम मोथरोवाला चौक से भंडारी चौक होते हुए दिन यूनिवर्सिटी तक निकाला गया।

जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि इसमें किरण नेगी हत्याकांड की अधिवक्ता एवं कशिश के ताऊजी भी मौजूद रहे।
प्रतिभागियों ने तीनों वीभत्स घटनाओं को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और सरकार व प्रशासन से दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई।

लोगों ने हाथों में मशाल और मोमबत्तियां लेकर एक स्वर में न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान ‘अंकिता को न्याय दो’, ‘किरण को न्याय दो’, ‘कशिश को न्याय दो’ जैसे नारे गूंजते रहे।
