पौड़ी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पौड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में विकासखंड एकेश्वर के सीएचसी नौगांवखाल, विकासखंड कोट के हेल्थ वेलनेस सेंटर सबदरखाल व खोलाचौरी तथा विकासखंड खिर्सू में भी स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए गए।

सीएचसी पाबौ में आयोजित शिविर में 220 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया की जांच, गर्भवती महिलाओं की एएनसी देखभाल, आयरन-कैल्शियम की खुराक, बच्चों का टीकाकरण नि:शुल्क, आंखों व कानों की जांच, विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग और दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां भी प्रदान की गईं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मौके पर जांचें कीं और ग्रामीणों को उपचार व परामर्श दिया।

सीएमएस डॉ. पारुल गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से शुरू होकर 02 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि यह शिविर ग्रामीण स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. अगमकांत, डॉ. अश्विनी, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. हेलेन जगपांगी, डॉ. आशीष गुसाईं सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *