चमोली

चमोली में 16 घंटे बाद मलबे से जीवित निकले कुंवर सिंह, राहतकर्मियों और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

चमोली। नंदानगर के कुंतरी लगा फाली में आपदा के दौरान मलबे में दबे घर से कुंवर सिंह को 16 घंटे बाद जीवित बाहर निकाला गया। यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, आपदा के बाद घर पूरी तरह से मलबे में दब गया था। राहत एवं बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ (NDRF), एसडीआरएफ (SDRF) और स्थानीय लोगों ने लगातार 16 घंटे तक कड़ी मशक्कत की। अंततः टीम के प्रयास रंग लाए और कुंवर सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

स्थानीय लोगों ने इसे भगवान की कृपा और बचावकर्मियों की मेहनत का नतीजा बताया। ग्रामीणों ने कहा कि इतने लंबे समय तक मलबे में दबे रहने के बावजूद कुंवर सिंह का जीवित बच जाना वाकई अद्भुत है। इस घटना से क्षेत्र में राहत और उम्मीद का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *