आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में नाराज़गी, सेनेटरी नेपकिन वितरण पर उठाए सवाल
देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सेनेटरी नेपकिन दिए गए हैं, लेकिन उनके दुलान (पैकेट/कवर) तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। वहीं इन नेपकिन का मूल्य 15 रुपये निर्धारित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार के इस निर्णय पर कड़ा एतराज़ जताते हुए कहा कि इससे बेहतर क्वालिटी का नेपकिन दुकानों पर मात्र 10 रुपये में उपलब्ध है।

कार्यकत्रियों ने याद दिलाया कि इससे पहले भी सरकार की ओर से नेपकिन बेचे जाने के लिए दिए गए थे, जिनकी कीमत केवल 6 रुपये थी। उस व्यवस्था में 5 रुपये सरकार को जमा करने होते थे और 1 रुपये का लाभ आंगनबाड़ी कार्यकत्री को मिलता था। अब बढ़ी हुई कीमत और गुणवत्ता को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सरकार के निर्णय पर असंतोष जताया है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह या तो इन्हें पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराए अथवा बाजार मूल्य से कम दर पर गुणवत्तायुक्त नेपकिन मुहैया कराए। वर्तमान व्यवस्था न केवल महिलाओं के लिए असुविधाजनक है बल्कि कार्यकत्रियों पर अतिरिक्त बोझ भी डाल रही है।
