पौड़ी

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन

पौड़ी। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल की ओर से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर, पौड़ी में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल श्रीमती नाज़िश कलीम ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं को न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व की भावना के प्रति संकल्पित करने हेतु लोकतंत्र शपथ दिलाई गई।

सचिव महोदया ने लोकतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहाँ प्रत्येक पाँच वर्ष में चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से नागरिक अपनी सरकार चुनते हैं। इस दौरान छात्रों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं मतदान की प्रक्रिया के प्रति भी जागरूक किया गया।

शिविर के दौरान नालसा थीम “एक मुट्ठी आसमान”, “लोकपाल” शॉर्ट वीडियो, एंटी ड्रग वीडियो तथा “Drug Awareness And Wellness Navigation for a Drug-free India Scheme 2025” जैसी लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। छात्रों को नशा मुक्ति, संवैधानिक अधिकार, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध की रोकथाम, सुरक्षित दवाएं अभियान तथा Generic Drugs: Effective, Economical and Essential संबंधी जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में परिसर निदेशक डॉ. यू.सी. गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, चिकित्सा अधिकारी (मेंटल हेल्थ) डॉ. आशीष गोसाई, डेंटल सर्जन डॉ. शशांक उनियाल, जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) श्री आशीष रावत, जिला सलाहकार (एनसीडी कार्यक्रम) श्रीमती श्वेता गोसाई, रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती कुसुम नेगी, पुलिस उपनिरीक्षक श्री प्रवीण रावत तथा पी.एल.बी./अधिकार मित्र कुमारी यशोदा, अमीषा एवं स्नेहा सहित कई अधिकारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *