पौड़ी

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने जताई संवेदना, बाघ को पकड़ने के दिए निर्देश

पौड़ी। विकासखंड पोखड़ा के श्रीकोट गांव में बाघ के हमले में मासूम रिया की मौत के बाद प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार से संवेदना प्रकट करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

कैबिनेट मंत्री ने एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला एवं डीएफओ जीवन दोगडे से वार्ता कर आदमखोर बाघ को पकड़ने के निर्देश दिए। साथ ही घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में तुरंत पिंजरे लगाने को कहा। उनके निर्देश पर क्षेत्र में दो पिंजरे लगाए जा चुके हैं तथा शेष दो पिंजरे और लगाए जाने की कार्रवाई जारी है।

महाराज ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है और बाघ को पकड़ने की कार्यवाही में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को फौरी तौर पर 1 लाख 80 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है, जबकि शेष 4 लाख 20 हजार रुपये शीघ्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *