पोखड़ापौड़ी

श्रीकोट गांव में गुलदार का हमला, तीन वर्षीय मासूम की मौत

पौड़ी। पोखड़ा ब्लॉक के श्रीकोट गांव में बीती रात करीब 9 बजे दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। गांव की तीन वर्षीय मासूम रिया को गुलदार घर की नीमदरी से उठाकर झाड़ियों में ले गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना रिया के जन्मदिन से मात्र तीन दिन पहले हुई, जिसने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया।

रिया की मां सपना और पिता जितेंद्र सहित पूरा परिवार शोक और स्तब्धता की स्थिति में है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ों में लगातार बढ़ते गुलदार, भालू और बंदरों के हमले इंसानों और पालतू पशुओं की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

गांववासियों ने मांग की है कि वन विभाग तत्काल सक्रिय होकर सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करे और जंगली जानवरों के आतंक से राहत दिलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *