सिंगटाली मोटर पुल स्वीकृति पर मुख्यमंत्री से मिली संघर्ष समिति, विधायक रेनू बिष्ट के नेतृत्व में जताया आभार
देहरादून।यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट के नेतृत्व में सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पुल के लिए दी गई वित्तीय स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का आभार और साधुवाद प्रकट किया।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री धामी ने 19 अगस्त 2025 को दो दशक से लंबित और बहुप्रतीक्षित सिंगटाली मोटर पुल की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की थी। इसके बाद 23 अगस्त को पुल निर्माण का टेंडर भी जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी और आश्वस्त किया कि अति शीघ्र भूमि पूजन कर पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में समिति के पदाधिकारी शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से उदय सिंह नेगी, शिवदयाल सिंह, जगमोहन सिंह, प्रशांत मैठाणी, धर्म सिंह, उमेद सिंह, शिव चरण सिंह, हर्षवर्धन बड़थ्वाल, स्वयंबर बड़थ्वाल, गिरीश बड़थ्वाल, सुनील बिष्ट, अंजू बिष्ट, राजीव बिष्ट, दीपक ग्वाड़ी, रामेश्वर राणा, प्रमोद बड़थ्वाल, देवेंद्र असवाल, मनमोहन तड़ियाल और विनोद कुमार शामिल थे।
