उत्तराखंडमौसम

अगले तीन घंटों में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि आगामी 02 सितंबर 2025, रात 09:20 बजे से 03 सितंबर 2025, रात 12:20 बजे तक राज्य के कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

यह अलर्ट अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों के लिए जारी किया गया है।

संभावित प्रभावित स्थानों में पुरोला, चकराता, बाराहाट रेंज, जानकी चट्टी, केदारनाथ, सोनप्रयाग, बद्रीनाथ, कर्णप्रयाग, कपकोट, रानीखेत, लोहाघाट, डीडीहाट, मुनस्यारी, बेरीनाग और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को सचेत करते हुए सावधानी बरतने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *