मानदेय दान कर बनाई अलग पहचान, अब प्रधान संगठन अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रतिभा बिष्ट
लोगों को भूमि न बेचने के लिए करेंगे जागरूक : प्रतिभा बिष्ट
द्वारीखाल। प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए ग्राम पंचायत चांदपुर की नवनिर्वाचित प्रधान प्रतिभा बिष्ट ने अपनी दावेदारी पेश की है और सभी ग्राम प्रधानों से समर्थन एवं आशीर्वाद देने की अपील की है।
प्रतिभा बिष्ट ने ग्राम प्रधान बनने से पहले ही यह घोषणा कर दी थीं कि प्रधान को मिलने वाला मानदेय वे समाज सेवा में दान करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि इस मानदेय का उपयोग ज़रूरतमंद बच्चों की शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने और गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहयोग देने के लिए किया जाएगा। उनका यह संकल्प सामाजिक सरोकार और सेवा भाव की सच्ची मिसाल माना जा रहा है।

उनकी प्रमुख घोषणाएं इस प्रकार हैं –
भ्रष्टाचार मुक्त ग्राम पंचायत और त्वरित शिकायत निवारण प्रणाली।
बाहरी प्रदेश के लोगों को गाँव की भूमि न बेचना और ग्रामीणों को इसके नुकसान के प्रति जागरूक करना।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं समय-समय पर स्वास्थ्य और बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन।
युवाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण और कौशल विकास कार्यक्रम।
कृषि, बागवानी और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए मेलों का आयोजन।
पैदल संपर्क मार्गों की मरम्मत, स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण व्यवस्था।
महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
सभी वर्गों और ग्रामीणों की सुरक्षा एवं सम्मान की गारंटी।
बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करना।
प्रतिभा बिष्ट के संकल्प और सामाजिक सेवाभाव ने वास्तव में उनकी दावेदारी को और मज़बूत बना दिया है। समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और पारदर्शी कार्यशैली ने उन्हें द्वारीखाल ब्ल प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए एक सशक्त और भरोसेमंद उम्मीदवार के रूप में स्थापित कर दिया है।
प्रतिभा बिष्ट की दावेदारी और उनके दमदार घोषणापत्र ने उन्हें संगठन अध्यक्ष पद की दौड़ में मज़बूत दावेदार बना दिया है।
