जिला पंचायत पौड़ी गढ़वाल का शपथ ग्रहण 1 सितम्बर को
पौड़ी। जिला पंचायत पौड़ी गढ़वाल के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि घोषित कर दी गई है। अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सचिव पंचायतीराज एवं जिलाधिकारी गढ़वाल के आदेशों के अनुपालन में यह समारोह आगामी 01 सितम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे ऑडिटोरियम सभागार, पौड़ी में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि इसके उपरांत 02 सितम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे जिला पंचायत की प्रथम बैठक जिला पंचायत सभागार, पौड़ी में आहूत की जाएगी।
