श्रीनगर में 200 से अधिक धावकों ने लगायी दौड़
“नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर हुआ आयोजन”
श्रीनगर/पौड़ी। समाज कल्याण विभाग एवं शारीरिक शिक्षा विभाग, एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में श्रीनगर में नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। ओपन महिला व पुरुष तथा स्कूली वर्ग की इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 200 से अधिक धावकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत बिड़ला परिसर से हुई और धावकों ने शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए दौड़ पूरी की। दौड़ का शुभारंभ मेयर नगर निगम आरती भंडारी, गढ़वाल विश्वविद्यालय के डीन प्रो. एम.एस. पंवार, सीटीसी एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट विकास कुमार सिंह और जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह डुबरिया ने हरी झंडी दिखाकर किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
ओपन पुरुष वर्ग : कुलदीप (प्रथम), चंदन (द्वितीय), चाहत कुमार (तृतीय)
ओपन महिला वर्ग : चांदनी राजपूत (प्रथम), ज्योति (द्वितीय), काजल बिष्ट (तृतीय)
स्कूली छात्र वर्ग : आदर्श पटवाल (प्रथम), सौरभ भंडारी (द्वितीय), भार्गव (तृतीय)
स्कूली छात्रा वर्ग : मोनिका गिरी (प्रथम), अक्षिता (द्वितीय), रश्मि चंदोला (तृतीय)

मेयर आरती भंडारी ने कहा कि “नशा हमारे समाज को खोखला कर रहा है। युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आकर अपने भविष्य को अंधकारमय बना रही है। सभी नागरिक नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके लिये प्रेरित करें।”
विशिष्ट अतिथि प्रो. एम.एस. पंवार ने कहा कि “नशा त्याग कर ही हम स्वस्थ, सशक्त और उन्नत समाज का निर्माण कर सकते हैं। युवाओं के जीवन में अपार संभावनाएं छिपी हैं, जिन्हें नशा बर्बाद कर देता है।”
जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह डुबरिया ने बताया कि “नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। जनसहयोग और सामूहिक प्रयास से ही नशा मुक्त भारत का संकल्प साकार होगा।”
इस अवसर पर एचएनबी विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर प्रो. जे.पी. मेहता, सीएमएस उप जिला चिकित्सालय डॉ. विमल गुसाईं, एसएसबी डिप्टी कमांडेंट विकास सिंह, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल पंत, डॉ. हीरा लाल यादव, हैप्रेक डायरेक्टर प्रो. विजयकांत पुरोहित, नोडल अधिकारी मोहित बिष्ट, अपर समाज कल्याण अधिकारी अनिल सेमवाल, स्पोर्ट्स कोच सुदीप चौहान सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
